Career-guide

अंग्रेजी भाषा की जरूरत क्यों है और अंग्रेजी भाषा हम किस तरह से सीख सकते हैं?

आज हम बात करेंगे अंग्रेजी भाषा की जरूरत क्यों है और अंग्रेजी भाषा हम किस तरह से सीख सकते हैं?
अगर आप कॉरपोरेट जॉब कोई पाना चाहते हैं और उसमें अच्छा करना चाहते हैं तब आपको इंग्लिश की जरूरत है। अंग्रेजी भाषा एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है इसलिए इसके साथ हमें इंटरनेशनल क्लाइंट्स को समझने में आसानी होती है और हमारा दायरा हमारा नेटवर्क भी बढ़ता है। हम ज्यादा लोगों से बात कर सकते हैं, ज्यादा लोगों के साथ काम भी कर सकते हैं। अंग्रेजी भाषा सीखना सभी के लिए जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके बिना आप सफलता नहीं पा सकते लेकिन यह आपको सफलता पाने में मदद करती है। चाहे आपको कोई व्यापार करना हो या फिर कोई कॉरपोरेट जॉब करना चाहते हो या फिर कोई भी जॉब करना चाहते हो। क्योंकि जैसा कि हमने पहले बताया इससे आपका नेटवर्क बढ़ जाता है।
इसके साथ और भी काफी ऐसे काफी वजह है जिनकी वजह से इंग्लिश सीखना जरूरी है।
आइए अब जानते हैं की अंग्रेजी भाषा कैसे सीख सकते हैं?

how to learn english language


इसका एक बेसिक प्रिंसिपल होता है।


पढ़ना (रीडिंग)
लिखना (राइटिंग)
सुनना (लिसनिंग)
बोलना (स्पीकिंग)

यह 4 गुण है जिसमें आप को महानता हासिल करनी होगी। अंग्रेजी भाषा में। फिर किसी भी भाषा को आप सीख सकते हैं।


पढ़ना (रीडिंग)


आप अंग्रेजी भाषा सीखना चाहते हैं तो उसमें अंग्रेजी भाषा में नई-नई बुक्स पढ़े, जिन लोगों को फॉलो करते हैं उन लोगों के बारे में जानना शुरू करिए इंग्लिश में। यूट्यूब वीडियोस में अंग्रेजी के सबटाइटल subtitles का उपयोग करें। लिखने में आदत बनानी होगी।

राइटिंग यानी कि लिखना

बेसिकली आपको लिखना होगा। जितना ज्यादा लिख सकते हैं अंग्रेजी भाषा में उतना लिखिए। मतलब इसमें भी आप को आदत बनानी होगी। क्योंकि आदते ही जिंदगी को बदलती है। लिखिए अंग्रेजी में, अगर कुछ नहीं मिल रहा है लिखने के लिए तो आप अपनी दिनचर्या daily routine लिख सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में क्या-क्या करते हैं यह सब कुछ लिखिए।

लिसनिंग यानी कि सुनना


जैसे कि आपको अंग्रेजी भाषा सीखनी है तो अपना वातावरण ऐसा बना लीजिए जिसमे की बातें अंग्रेजी भाषा में ही हो रही हो। अगर आपके आस पास के लोग ऐसे नहीं है जो कि अंग्रेजी भाषा में अच्छे हैं ऐसे में हमें जिनके माध्यम से आप ऐसा कर सकते हैं या फिर आप प्रोफेशनल प्लेटफार्म पर उन लोगों से बात कर सकते हैं जो की अंग्रेजी भाषा में अच्छे हैं या फिर वह भी इंग्लिश में सीखना चाहते हैं।

आखरी में स्पीकिंग यानी बोलना


अब जैसे कि आप और कोई भी भाषा जिसको सीख रहे हैं, वह शुरू शुरू में उस भाषा में हिचकिचाता है। अगर आपके बाकी के तीन आदतें अच्छी होंगी जो कि हमने आपको पहले बताए- पढ़ना, लिखना, और सुनना। लेकिन आपको बोलने की आदत में भी जोर देना होगा। जिन लोगों के साथ आप संपर्क करेंगे अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए। उनसे आप बातें कर सकते हैं अंग्रेजी में ही। आप और भी बहुत कुछ ऐसा कर सकते हैं जो कि आपकी अंग्रेजी भाषा को इन तीनों माध्यम से जोड़ दें। जितना आप भाषा सीखने में इच्छुक होंगे उतनी ही तेजी से आप सीख पाएंगे।

हम कुछ एप बता देते हैं जिनकी मदद से आपको अपनी आदतों में अच्छे से काम करने में मदद मिलेगी। इन एप की मदद से आप मुख्य रूप से बोलने पर और अंग्रेजी सीख रहे हैं लोगों के साथ बात कर सकते हैं।
एप:
Hallo
English speaking
Duolingo
Practice english talk
English talk: incognito speaking practice app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *