Career-guideCollegesMotivationSchool

TOP Best 10 Scholarship Exam in India in Hindi

हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां शिक्षा क्षेत्र में प्रतियोगिता एक बड़ी भूमिका निभाती है, चाहे वह प्रवेश परीक्षा हो या प्रतियोगी छात्रवृत्ति परीक्षा।

जब भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं की बात आती है, तो अंक अक्सर अविश्वसनीय आँकड़े पेश करते हैं। 12वीं या अन्य परीक्षा पास करने वाले अधिकांश छात्रों के लिए अगला कदम इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज होता है। 

आज मैं आपके साथ कुछ ऐसी महत्वपूर्ण Scholarship (छात्रवृत्ति) पर discuss करेंगे। जिसके जरिए आप लोगों को बेहतरीन ‘Top best 10 Scholarship (छात्रवृत्ति)’ आप प्राप्त कर सकते है। यह लेख आप सभी के लिए बहुत जरूरी है चाहे आप 8वी क्लास में हो या फिर 9वी में हो या दसवीं में हो या फिर 11वीं में हों या 12वीं में हो या फिर जाने वाले हो या फिर आप कॉलेज में हों यह सभी बच्चों के लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण है।

बहुत से बच्चों को यह डाउट होता है कि कौन-कौन से ऐसे स्कॉलरशिप है जो भारत प्रोवाइड कराता है और आगे की पढ़ाई के लिए वह कौन सी स्कॉलरशिप सही होगी ऐसे आपके दिमाग़ में आता होगा। तो मैं आपको बताऊंगी ऐसे ‘Top best 10 Scholarship (छात्रवृत्ति) के बारे में जो आपके बड़ी ही फायदे बंद होगी। 

‘Top best 10 Scholarship (छात्रवृत्ति) exam :

ऐसे बहुत से स्कालरशिप है जिसमे आपको एग्जाम देने होंगे जिसके बारे में मैं आपको बताऊंगी सबसे पहले हम लोग भारत के अंदर मौजूद जो हमारे टॉप स्कॉलरशिप एग्जाम है उसके बारे में डिस्कस करते हैं तो शुरु करते है।

1CSIR (इनोवेटिव अवॉर्ड फॉर स्कूल चिल्ड्रन) CIASC :

•काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च जिसको हम कहते हैं (CSIR) , यह भारत के अंदर 18 साल से कम आयु के बच्चे हैं उनके लिए, एक स्कॉलरशिप Scholarship(छात्रवृत्ति) कंपटीशन कराता है। जिसको हम बोलते हैं (इनोवेटिव अवॉर्ड फॉर स्कूल चिल्ड्रन ) 

•इस Scholarship(छात्रवृत्ति) के अंदर जो एग्जाम होते हैं या फिर जो टेस्ट होता है वह कैसा दिखता है? उसके अंदर आप लोग क्या कर सकते हैं? आप कर सकते हैं कि, आप अकेले या फिर बहुत सारे स्टूडेंट ग्रुप मिलाकर इस कंपटीशन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। इस कंपटीशन के अंदर इंग्लिश भाषा (english language) या फिर हिंदी भाषा (hindi language) में से दोनो तरह के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 

*इसमें अब करना क्या होता है ?

•इस कंपटीशन के लिए बच्चो को साइंस टेक्नोलॉजी से संबंधित अपने यूनीक आईडियाज को अपने प्रपोजल में बताना होगा यह दिखाना होगा है। जैसे की आप ने बहुत से ऐसी चीजें देखी होंगी जिसे देखकर आपको लगता होगा कि इसके अंदर हमें कोई इनोवेशन करना चाहिए या फिर इसमें कई सारे बदलाओं होने चाहिए और कई तरीके का अविष्कार होना चाहिए। आपने उसका अविष्कार किया हो या नहीं उसे मतलब नहीं है बस आपके पास उस चीज का आइडिया है की इस तरीके से चीज़े होनी चाहिए जिससे दुनिया में परिवर्तन हो सके ।

•जिसे देखकर आप लोगों को लगे की बहुत बड़े बदलाव हो सकते हैं तो आप सभी इस यूनिक स्कॉलरशिप के बारे में जानें और इसके अंदर आप आराम से पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

•आपको अपना आइडिया लिखकर शेयर करना होगा चाहे वह इंग्लिश में हो चाहे वह हिंदी लैंग्वेज में हो या फिर अकेले दे रहे हो या फिर ग्रुप में दे रहे हो तो शेयर कर सकते हैं आप।

•इसके अंदर अगर आपका आईडिया सिलेक्ट हो जाता है तो आपको सरकार ₹100000 तक का नगद इनाम दे सकती है और इसके साथ-साथ आपको अवार्ड भी देती है। 

इसकी वेबसाइट है – https://acsir.res.in/

इस वेबसाइट पर आप जाएं और पार्टिसिपेट करें और बहुत सारी जानकारी आपको इस वेबसाइट के थ्रू मिल जाएंगे। 

2 NTSE (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम):

•अब बात करते हैं दूसरे Scholarship (छात्रवृत्ति) के बारे में जिसका नाम है (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम) NTSE, बहुत से बच्चे होंगे जो इस एग्जाम के बारे में जानते होंगे या फिर सुना होगा।

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के अंदर 10वी क्लास के बच्चों के लिए है ये Scholarship (छात्रवृत्ति)। जो बच्चे दसवीं क्लास में है या फिर जाने वाले हैं उनके लिए यह स्कॉलरशिप है जिसका नाम है NTSE (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम) ।

*इसमें अब करना क्या होता है ?

•इस एग्जाम को एनसीईआरटी (NCERT) conduct कराती है। NCERT जो है वो 10वी के जो टैलेंटेड बच्चे है उनका एग्जाम लेती है और ये एग्जाम उनके अंडर लिया जाता है। मतलब की जो बच्चे क्लास 10वी में है वो कितने टैलेंटेड है और वो अपने विषय को लेके कितना ज्यादा अच्छे से समझते है इसी को चैक करने के लिए ये एग्जाम लिया जाता है। ताकि अगर बच्चे 11वी में जाए या 12वी में जाए तो उसे थोड़ी सी मोटिवेशन मिले।

•जो बच्चे दसवीं में टॉपर हैं या फिर जाने वाले हैं उनके लिए यह स्कालरशिप कंडक्ट होती है और बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है अगर वह 11वीं और 12वीं में जाते तो उनको एक ठोस और मजबूत सेल्फ कॉन्फिडेंस मिलता है। तो इसके अंदर आपको क्या करना है? अगर आप इस एग्जाम को क्लियर कर लेते हैं अच्छी तरीके से तो आपको ये Scholarship (छात्रवृत्ति) मिल जाती है, और NTSE (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम) all over India level और state level में भी होता है।

•इसके अंदर इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के लिए आपको अगर पार्टिसिपेट करना हैं तो आप 18 साल से कम आयु के हो और इस एग्जाम में क्लास 10वी NCERT के सिबल्स से एग्जाम लिया जाता है। आपको अलग से कुछ भी नही पढ़ना होगा आपको जो 10वी में पढ़ा होगा या पढ़ रहे होंगे इसी बेस पे आपका ये एग्जाम लिया जाता है। इस एग्जाम में MCQ wise प्रश्न पूछे जाते है।

इसका वेबसाईट है – https://ncert.nic.in/

•इस वेबसाईट पे आपको पुरी जानकारी मिल जायेगी इस एग्जाम से जुडी और खास बात यह है की आपको इस एग्जाम का सिलेबस भी मिल जायेगा।

3 Jio Scholarship :

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के अंदर जो क्लास 10,11 और 12वी को पास कर चुके है मतलब जो बच्चे 10,11,12वी पास कर चुके है इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के लिए वो योग्य है। और ये jio Scholarship (छात्रवृत्ति) बच्चो को financing support भी करता है।

*इसमें अब करना क्या होता है ?

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को CSR (social responsibility) के उद्देश्य के तहत Reliance jio इन्फोकॉम limited द्वारा की गई है। इस Scholarship (छात्रवृत्ति) ke अंदर इसमें एक कैटेगरी है वो है की अगर आप फाइनेंसिनली कमजोर है और आप आगे की पढ़ाई करना चाहते है तो आप इस jio Scholarship (छात्रवृत्ति) को भरे और आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की चिंता बिलकुल ना करे। इसमें अगर आपका 80% है तभी आप इस scholarship को भर सकते है।

इसकी वेबसाइट है- https://jioprime.org/jio-schol

•आप इस वेबसाईट पे जाए और जल्दी से भरे फार्म को और अगर आगे की पढ़ाई करना चाहते है तो ये jio Scholarship बहुत अच्छा है आपके लिए। आपको सारी जानकारी मिल जायेगी।

4 SAST (सरस्वती एकेडमी स्कॉलरशिप टेस्ट ) :

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के अंदर आपको टेस्ट देके मिलती है ये SAST (सरस्वती एकेडमी स्कॉलरशिप टेस्ट ) जिसे हमे पास करना होता है।

•इसके अंदर जो बच्चे क्लास 10वी में है या फिर जो बच्चे क्लास 10वी में जानें वाले है फिर जो पास कर चुके है वो इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के लिए योग्य है।

*इसमें अब करना क्या होता है ?

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के तहत आपको आपके रैंक के हिसाब से टेस्ट होगा, जितनी अच्छी आपकी रैंकिंग आएगी जैसे- आप रैंक पहले पे है तो सबसे ज्यादा अमाउंट आपको मिलेगा और अगर आप रैंक दूसरे पे हैं तो उसे काम अमाउंट मिलेगा। जितनी अच्छी रैंक होगी, जितना अच्छा आपका नंबर होगा उसी के हिसाब से आपको ये Scholarship (छात्रवृत्ति) दी जायेगी।

•SAST (सरस्वती एकेडमी स्कॉलरशिप टेस्ट ) इसके अंदर आपको MCQ करके टेस्ट देना होगा। उसके साथ-साथ आपको हायर एडक्यूशन के लिए आपको मोटिवेट किया जाता है।

•इस टेस्ट के अंदर जब आप apply करेंगे तो आपसे 200/ रूपए की fee ली जाति है और इस टेस्ट के अंदर negative marking नहीं होती है।

इसके अंदर वेबसाइट है –https://academy.saraswationline.com/

•इस वेबसाईट पे आप जाओ और इस पे fill करो जिसके लिए आपको 200/ रूपए का रेस्ट्रेशन fee देना होगा।

5 KVPY (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना ) :

•ये Scholarship (छात्रवृत्ति) भारत सरकार द्वारा कराया जाता है, KVPY (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना ) इसके अंदर जो बच्चे क्लास 11 और 12वी के छात्र है ये Scholarship (छात्रवृत्ति) उनके लिए है।

*इसमें अब करना क्या होता है ?

•भारत सरकार जो साइंस और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट है वो इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को हर साल कराता है। इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के तहत ये देखा जाता है की आपके अंदर scientific approach है की नहीं,की आप in future scientific बन सकते है की नहीं जैसे देश की समस्याओं को सुलझा सकते है की नहीं, देश के अंदर बड़े-बड़े अविष्कार कर सकते है की नहीं।

•जो किशोर है , उनको और उनके कौशल बल को देखने के लिए भारत सरकार इस टेस्ट को कराती है जिसको हम बोलते है KVPY (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना )

•इसके अंदर basically होता है की एक टेस्ट कराया जाता है फिर उस टेस्ट के अंदर अगर आपने अच्छे अंक लाया तो आपको भारत सरकार आगे की पढ़ाई के लिए एक जबरदस्त Scholarship (छात्रवृत्ति) देती है। जैसे अगर आप आगे की पढ़ाई करना चाहते है , अगर आप पीएचडी करना चाहते है या फिर एमए या फिर science के गहराई से चीज़े समझना चाहते हैं तो ये Scholarship (छात्रवृत्ति) best हैं आपके के लिए, आपको पैसों की बिलकुल भी टेंशन लेनी की जरूरत नहीं होगी।

•इसके अंदर जो बच्चे होते है वो बढ़चढ के हिस्सा लेते है इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में बढ़ी संख्या मे बच्चे हिस्सा लेते है।

इसकी वेबसाईट हैं- http://kvpy.iisc.ernet.in/

•इस वेबसाईट पे आप जाओ और आपको सारी Scholarship (छात्रवृत्ति) की जानकारी मिल जायेगी।

6 SEATSC (स्कीम फॉर अर्ली अट्रैक्शन ऑफ टैलेंट) :

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) की एक अच्छी बात यह हैं की पूरे भारत से दो लाख से अधिक 6 10वी क्लास तक के बच्चे को हर साल यह Scholarship (छात्रवृत्ति) offer की जाती है।

*इसमें अब करना क्या होता है ?

•जो ministry of science technology वो इस Scholarship (छात्रवृत्ति) ko कराती है। क्लास 6 से 10वी के बच्चे इस Scholarship (छात्रवृत्ति) ke योग्य होते है।

•जो बच्चे इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के लिए सफल हो जाते है उन्हे ‘inspired award ‘ दिया जाता है। और इसके अंदर इस Scholarship (छात्रवृत्ति) ka यह उद्देश्य हैं की जो बच्चे science और research की field में आप अपना कैरियर शुरु करना चाहते है वो शुरु कर सकते है।

•अगर आप science और technology को आगे लेके जा सकते है उसको और आगे की research में आगे बढ़ा सकते है तो जरूर इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को भरे। और इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को सभी सरकारी और प्राइवेट Scholarship (छात्रवृत्ति) यह एग्जाम दे सकते है।

इसकी वेबसाईट है – www.inspire- dst.gov.in

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के अंदर आपको dates का ध्यान रखना होगा और साथ ही आपको इसमें सारी जानकारी मिल जायेगी।

7 प्रो-मैट्रिक एंड पोस्ट-मैट्रिक Scholarship (छात्रवृत्ति) :

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को दो भागों में बाटा गया हैं। आप इसको दो तरीकों से इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को प्राप्त कर सकते है।

•तो सबसे पहले है की क्लास 1 से 10वी के जो बच्चे है इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में शामिल होते हैं। इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में जो बच्चे आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं वो इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को भर सकते है।

•दूसरा level है वो क्लास 11 और 12वी के बच्चे को इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में शामिल किया जाता है। इसमें जो हमारे देश के माइनोरिटी कम्युनिटी है जैसे मुशिल्म, बुद्धिस्म, क्रिस्टेन और पारसी बच्चे को इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में शामिल किया जाता है।

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को भारत सरकार द्वारा ऐसे परिवारों के बच्चों को दी जाती है। जिनकी सालाना आय 1 लाख रूपए से कम होती है। वो इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को दे सकते है।

इस Scholarship (छात्रवृत्ति) का वेबसाईट है –https://scholarships.gov.in/

8 MHRD ( National means cum-merit scholarship) :

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) के अंदर जो बच्चे आर्थिक तौर पर कमजोर है उनके लिए जो मेधावी छात्र (जो पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं) ये Scholarship (छात्रवृत्ति) उनके लिए है।

•इसमे क्लास 8 के बाद आप इस Scholarship (छात्रवृत्ति) का लाभ ले सकते है। हर साल देश में एक लाख बच्चों को ये Scholarship (छात्रवृत्ति) दी जाती है। प्रति वर्ष 12 हज़ार बच्चो को ये Scholarship (छात्रवृत्ति) मिलती है। आपको बिना कुछ किए सरकार के तरफ से 12 हज़ार दिए जाते है।

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को आपको अगस्त से अक्टूबर महीने के बीच में आप सभी इस Scholarship (छात्रवृत्ति) का फॉर्म भर सकते है। ये ऑनलाइन आप भर सकते है। इसके अंदर क्लास 8वी में आपके कम से कम 80% प्रतिशत अंक होने चाहिए और अगर उसे कम हुआ तो आप इस Scholarship (छात्रवृत्ति) का टेस्ट नहीं दे पाएंगे।

इसकी वेबसाईट है – https://nsp.gov.in/

•इस वेबसाईट पे जाओ और इसे जुडी आपको सारी जानकारी मिल जायेगी।

9 AICTE (एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप) :

•यह जो Scholarship (छात्रवृत्ति) हैं ये सिर्फ़ लड़कियों के लिए है। अगर आपके परिवार में आधिकतम दो लड़कियां है तो भी आप इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को प्राप्त कर सकती है।

•इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में हर साल ऐसी पांच हजार से ज्यादा इस Scholarship (छात्रवृत्ति) को सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अंदर अगर आप आ जाती है तो आपको पचास हज़ार रूपए और अन्य सुविधाएं भी मिलती है इस Scholarship (छात्रवृत्ति) में और ये बस लड़कियों के लिए है।

•सितंबर और अक्टूबर महीने के बीच में इसके फॉर्म निकलते है NSP के अंदर आप इसमें ऑनलाइन आवदेन कर सकते है।

•इसके अंदर जो graduation में है या फिर टेक्निकल डिग्री या फिर डिप्लोमा कोर्स में जो फर्स्ट और second year में तो उसे भी ये Scholarship (छात्रवृत्ति) मिलती है।

इसके अंदर आपके पारिवारिक आय होना चाहिए 8 लाख से कम होना चाहिए। इसकी वेबसाईट

10 सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम :

•कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की गई हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा सकता है। इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति की के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मैं आशा करती हु कि आपकों ये लेख पसन्द आया हो और आपके लिए ये लेख काफ़ी ज्यादा useful होगा जिसे आप अच्छे से Scholarship (छात्रवृत्ति) को देखकर भर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *